Categories: पटना

कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, IB की विशेष टीम की कार्रवाई, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

पटना: रोहतास थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी के नौहट्टा जंगल से कुख्यात नक्सली नेता विजय आर्या को गिरफ्तार किया गया है। IB की विशेष टीम ने उसे अरेस्ट किया है। बुधवार रात इसकी जानकारी देते हुए एसपी आशीष भारती ने बताया कि IB की विशेष टीम ने पटना से आकर रोहतास पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया है। उसके साथ एक अन्य साथी की भी गिरफ्तारी हुई हैं। बताया जा रहा है कि विजय आर्या दो-तीन माह से रोहतास नौहट्टा क्षेत्र में ही नक्सली संगठन को मजबूत बनाने में जुटा था। विशेष टीम यहां से मिले इनपुट के आधार पर गिरफ्तार करने आई थी।

पुलिस की यह कार्रवाई रोहतास थाने के समहुता के पास की गई। नक्सली विजय आर्या पर 14 राज्यों में केस दर्ज हैं। इनामी नक्सली को पुलिस ने धर दबोचा। बता दें कि नक्सली विजय आर्य गया जिले के कोच थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास जिले के विभिन्न इलाकों में नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है और पिछले कई दिनों से रोहतास के पहाड़ी इलाके में अपने संगठन को विस्तार करने में लगा था। खासकर भाकपा माओवादी के सोन-गंगा विध्यांचल कमेटी को फिर से सक्रिय करने के लिए काम कर रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो विशेष टीम गठित की गई और औरंगाबाद पुलिस की मदद से रोहतास पुलिस ने इसे पकड़ लिया।

नक्सली विजय आर्य के पास से टैब, पेन-ड्राइव, हार्डडिस्क, नक्सली पर्चा, लेवी की रसीद, भाकपा माओवादी का लेटर हेड के अलावे कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। रोहतास के एसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता कर बताया कि लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक नक्सली वारदातों में इसकी संलिप्तता रही है। गया, औरंगाबाद, जहानाबाद और रोहतास जिला में इसने कई नक्सली वारदातों को अंजाम दिया है और आगे भी नक्सली घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

रोहतास एसपी आसिफ अली ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी से इलाके में नक्सलियों का नेटवर्क टूट जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि इलाके में फिर से शोधगंगा विध्यांचल कमेटी को जागृत करने और नए लोगों को जोड़ने के अभियान में विजय आर्य लगा हुआ था। वह फिर से इलाके में लेवी वसूलने के लिए रणनीति बना रहा था। पुलिस को जब इसकी सूचना प्राप्त हुई तो टीम गठित कर गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पुलिस को कई मामलों में इस कुख्यात नक्सली की तलाश थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024