परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया प्रखंंड के चैन छपरा स्थित खेल मैदान में डॉ मो शहाबुद्दीन साहेब कप-2021 चैन छपरा के तत्वावधान में डी एरिया क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच चैन छपरा व बड़हरिया के बीच खेला गया. इस मैच में चैन छपरा ने बड़हरिया को 11 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चैन छपरा की टीम ने निर्धारित छह ओवर में 34 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़हरिया की टीम 23 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. मैच ऑफ मैच व मैच ऑफ सीरीज का खिताब चैन छपरा के खेलाड़ी राहुल कुमार को दिया गया.
वहींं बेस्ट बॉलर का अवार्ड आरिफ को दिया गया.जबकि बेस्ट बैट्समैन पुस्कार अज़हर को दिया गया. बेस्ट फिल्डर का अवार्ड मोजामिल को दिया गया.इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजक अल्ताफ रजा, शहीद अली, रिज़वान अली, अभिषेक राजा,नौशाद अली अम्मुल हक, कैफ खान, आमिर अली, इंजामुल हक, फैसल अली ,आरिफ खान, इरशाद, मुरारी प्रसाद, हैदर , शकील, भीम कुमार, धर्म साह आदि मौजूद थे. अंपायर की भूमिका नौशाद अली व नन्हे ने निभायी. जबकि कॉमेंटेटर का दायित्व युनूस व बिटू ने निभाया.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…