परवेज़ अख्तर/सिवान:
महाराजगंज अनुमण्डल मुख्यालय स्थित अनुग्रह नारायण उमाशंकर सिंह महिला महाविद्यालय में सोमवार को महाराजगंज के पूर्व सांसद स्व. उमाशंकर सिंह की जयंती मनाने को ले बैठक की गई .बैठक की अध्यक्षता प्रो सुबोध सिंह ने की. बैठक को संबोधित करते हुए प्रो सुबोध सिंह ने कहा कि इस बार कोरोना को देखते हुए महाविद्यालय परिवार द्वारा ही जयंती मनायी जायेगी. जयंती के दिन उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर भजन किर्तन किया जायेगा. प्रो सिंह ने कहा कि उमाशंकर सिंह ने सांसद, विधायक रहते क्षेत्र में शिक्षा की जो अलख जगायी आज भी लोग याद करते है.
उमाशंकर बाबू जननायक के नाम से जाने जाते हैं. महाराजगंज में अनारकली अस्पताल, इनडोर स्टेडियम, महिला कॉलेज, जलालपुर कॉलेज के अलावे कई शिक्षण संस्थान व अन्य सराहनीय कार्य किये हैं . बैठक को प्रो दिनेश्वर सिंह, प्रो अलख देव सिंह, प्रो प्रमीत कुमार सिंह, प्रो अलखदेव सिंह, प्रो मनोज वर्मा,प्रो राम उदार सिंह,प्रो सुनील कुमार महतो, हरेन्द्र सिंह, पुनम कुमारी, किरण कुमारी, सुमन कुमारी, शम्भु मांझी, रामप्रवेश, तारकेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…