चैनपुर: छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में एक नवंबर को तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ एक शिक्षक द्वारा छेड़खानी की गई थी। इस मामले में उक्त शिक्षक के विरुद्ध चैनपुर ओपी में उक्त शिक्षक के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी की गई है। इस मामले में पुलिस मामले की जांच पड़ताल तथा आरोपित शिक्षक की गिरफ्तारी में जुट गई है। चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि लड़की का 164 का बयान न्यायालय में दर्ज करा दिया गया है। ज्ञात हो कि आरोपित शिक्षक विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक भी है।

मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपित शिक्षक आकस्मिक अवकाश लेकर फरार है। इस संबंध में विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक दो नवंबर से चार नवंबर तक आकस्मिक अवकाश पर हैं। वहीं इस घटना के बाद विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम हो गई है। कक्षा एक से पांच तक कुल 78 बच्चों का नामांकन हुआ है, इसमें करीब 40-45 बच्चे घटना के बाद से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि अभी प्राथमिकी की प्रति हमें नहीं मिली है, मिलने के बाद वरीय पदाधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026