सिसवन: आपसी विवाद में हुई मारपीट में चार घायल

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद को ले हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। घायलों में असलम अली एवं शौकत अली तथा विनोद राम एवं प्रकाश राम शामिल हैं। इसमें असलम अली की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पीएसआइ कृष्ण कुमार शुक्ला अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली।बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया।

स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया। शुक्रवार की सुबह फिर किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में उलझ गए और देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडा से प्रहार करने लगे। इस दौरान असलम अली एवं शौकत अली तथा दूसरे पक्ष के विनोद राम एवं प्रकाश राम घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है, अभी तक किसी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024