सिवान के चैनपुर: प्रेमी युवक की हत्या के दूसरे दिन पसरा रहा सन्नाटा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के चैनपुर ओपी के नगईं गांव के 22 वर्षीय विशाल की हत्या के दूसरे दिन भी उसके घर पर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था. पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. मां संध्या देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. मां व परिजनों की चित्कार से गांव का माहौल गमगीन है. पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंचा तो कोहराम मचा गया. बताया गया कि शव का अंतिम संस्कार बुधवार को देर रात सिसवन सरयू नदी घाट पर किया गया. घटना पर ग्रामीण भी चुप्पी साधे हुए है.

विदित हो कि मंगलवार की दोपहर ओपी थाना क्षेत्र के नगई गांव निवासी त्रिभुवन महतो का पुत्र विशाल कुमार महतो मंगलवार की दोपहर से लापता था. जिसका शव रसूलपुर थाना क्षेत्र के वंशी छपरा रेलवे लाइन के समीप एक झाड़ी से बरामद हुआ था. घटना के इस मामले में मृतक के मां सांध्या देवी ने गांव के ही एक युवक पर प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया था. मिली जानकारी के अनुसार दूसरे दिन भी पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन नहीं दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026