Categories: पटना

मोतिहारी के रजिस्ट्रार के ठिकानों पर निगरानी की रेड….भ्रष्ट अफसर ‘रिश्वत’ के पैसे से पटना में बना रहा ‘आलीशान’ मकान

10 सालों की नौकरी में अवर निबंधक ने अर्जित की अकूत संपत्ति…सिर्फ एक एकाउंट से मिले 74 लाख रुपए

पटना: बिहार में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। राज्य की तीन जांच एजेंसी लगातार भ्रष्ट लोकसेवकों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आज निगरानी ब्यूरो ने निबंधन विभाग के एक भ्रष्ट अफसर के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी में अकूत संपत्ति का पता चला है। निगरानी ब्यूरो की जांच में मोतिहारी के सब रजिस्ट्रार के पटना में आलीशान महल का खुलासा किया है।

मोतिहारी के जिला अवर निबंधक वृजकिशोर शरण के तीन ठिकानों पर निगरानी ब्यूरो छापेमारी कर रही है। निगरानी ब्यूरो मोतिहारी के सरकारी कार्यालय व आवास की तलाशी ली है। वहीं एक टीम पटना में जिला अवर निबंधक के पुर्णेंदु नगर में बन रहे बड़े महल की तलाशी ली है। पटना में बन रहे बड़े भवन को देख जांच एजेंसी चकरा गई है। बताया जाता है कि रिश्वत के पैसे से अवर निबंधन राजधानी में बड़ा महल खड़ा कर रहे। अभी उस बड़े मकान में फिनिशिंग का काम चल रहा है।

बताया जाता है कि जिला अवर निबंधक वृजकिशोर शरण 10 सालों की नौकरी में ही अकूत संपत्ति अर्जित की है। पटना में 2017-18 में जमीन खरीदकर उस पर भव्य मकान बनाया जा रहा है। निगरानी की जांच में अवर निबंधक के एक बैंक खाते से 74 लाख रू जमा होने के कागजात मिले हैं। इसके अलावे कई अ्य पासबुक व कागजात मिले हैं। जांच में श्रीकृष्णापुरी स्थित एक बैंक में लॉकर का भी पता चला है। निगरानी ब्यूरो बाद में उस लॉकर को खुलवाकर तलाशी लेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026