परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी पुलिस ने नगई गांव समीप से एक युवक को देसी कट्टा एवं एक गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान नगई निवासी विक्की कुमार महतो के रूप में हुई है। इस संबंध में ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि गुरुवार की दोपहर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक ओपी क्षेत्र के नगई गांव तीन मोहानी के आस पास अवैध हथियार के साथ घूम रहा है।
इस दौरान पुलिस टीम की गाड़ी जब उक्त स्थान पर पहुंची तो पुलिस देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के जवानों ने उसे पीछा पकड़ लिया। जब युवकच की तलाशी तो उसकी कमर से एक देसी कट्टा एवं पैकेट से एक गोली बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…