बसंतपुर: पूर्व विधायक के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी से मिला प्रतिनिधि मंडल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित लाल बाबा शिव मंदिर के समीप संचालित शिशु मंदिर की भूमि पर हुए विवाद को लेकर बुधवार की शाम पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह एवं पूर्व शिक्षक चंद्रिका राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल महाराजगंज पहुंच अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर समस्या के निदान की मांग की।

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा शिशु मंदिर के स्वामित्व को स्वीकार किया गया है, इसके बावजूद प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य को रोककर अपने अधिकार का दुरुपयोग किया गया है। प्रतिनिधि मंडल ने अनुरोध किया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए निर्माण कार्य को प्रशासनिक दृष्टिकोण से कराया जाए ताकि बच्चों के साथ कोई घटना न घट सके। मौके पर नवल किशोर सिंह, पेशकार संतोष सिंह, मुल्क मालिक सिंह, सुरेश सिंह, नौशाद अली, मनोज सिंह, आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026