परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र चांप से एक युवक के अचानक गायब होने से स्वजन चिंतित हैं। इस संबंध में स्वजनों ने सराय ओपी में आवेदन देकर युवक की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गायब युवक चांप पश्चिम पट्टी निवासी राजबली राम का पुत्र सुरेश राम है। स्वजनों का कहना है कि सुरेश राम प्रतिदिन की तरह 25 सितंबर को चांप स्थित ब्रह्म स्थान व हनुमान मंदिर के पास ट्रक पर लदे बालू गिराने के लिए गया था।
इस क्रम में वह ट्रक पर ही अपना सामान छोड़कर गायब हो गया। जब देर शाम वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों को चिंता हुई। स्वजन उसकी काफी खोजबीन किए, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला तो सोमवार की शाम सराय ओपी में आवेदन देकर उसकी बरामदगी की गुहार लगाई। सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी करने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…