परवेज अख्तर/सीवान : गोरेयाकोठी के जोगापुर कोठी पटेल नगर में मंगलवार को समारोह आयोजित कर चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, पूर्व प्रो. चंदेशखेर सिंह, सैनिक मोतीलाल ठाकुर, देवेंद्र गिरि का अभिनंदन किया गया। इस दौरान इन आगत अतिथियों को शॉल देकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया और इन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया तथा उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर नीम का पौधारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम पूर्व मुखिया शंभूशरण सिंह, पूर्व डाक बाबू सच्चिदानंद सिंह आदि ने समारोह को संबोधित किया। मंच संचालन संजोजक राजेश पटेल ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेंद्र सिंह, गणेश सिंह, विवेक सिंह, ज्योति, शिवानी, पुतुल, स्नेहा, निक्की, गुड़िया, सुजाता, मिथिलेश राज, नीरज आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…