परवेज अख्तर/सीवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली पंचायत के छोटकी बभनौली में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान गंवा दी। घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। स्थानीय मुखिया ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है। वहीं पुलिस भी ऐसी घटना से अनभिज्ञता जता रही है। उधर युवक के फांसी पर लटक कर जान गंवाने की चर्चा गांव में दबी जुबान में की जा रही है। घटना का कारण परिवारिक कलह बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ऐसी घटना इस परिवार में पहले भी हो चुकी है। बताते हैं कि छोटकी बभनौली के रामाशीष भगत का एक पुत्र सोमवार की रात फंदे में लटक जान दे दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…