परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के गोरियाकोठी प्रखंड के चन्दौली पावर ग्रिड के जेई को मंगलवार की देर रात जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया हैं।जेई धर्मेंद्र कुमार ने डीएम व एसपी व विद्युत कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।इस संबंध में जेई धर्मेंद्र कुमार ने गोरियाकोठी थाने में आवेदन देकर कहा है कि कई दिनों से असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर ग्रीड के कार्यालय पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को धमकियां दी जा रही हैं।साथ ही मारपीट करने तथा मुझे भद्दी-भद्दी गालियां देने के साथ जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं।असामाजिक तत्वों के इस हरकत से ग्रिड में काम करने वाले सभी कर्मचारियों में दहशत है।असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने को लेकर चंदौली ग्रीड के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा विरोध किया गया। जिसको लेकर दबंगों द्वारा अपने वर्चस्व को लेकर धमकियां दी जा रही है।इस मामले में जेई ने थाने में आवेदन देकर चंदौली ग्रीड और कर्मचारियों कि सुरक्षा की गुहार लगाई है।इस संबंध में एसपी नवीनचंद्र झा से पूछने पर उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर विद्युत आपूर्ति में छेड़छाड़ करने तथा दबंगई दिखाने वाले असामाजिक तत्वों पर विद्युत संबंधी मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें गुंडा एक्ट जोड़कर कार्रवाई की जाएगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…