परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय के खेल के मैदान में प्रधानमंत्री युवा कौशल विकास केंद्र में दो युवतियों के साथ छेड़खानी करते हुए दो युवकों को कौशल युवा केंद्र के शिक्षकों और ग्रामीणों ने बुधवार की शाम पकड़कर धुनाई कर दी तथा पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार दोनों युवक रानीपुर (सदरपुर) के बताए जाते हैं। हालांकि दोनों छेड़खानी कर रहे युवकों को बड़हरिया हाजत में पुलिस ने बंद कर रखा है। बताया जाता है कि एक गांव की दो लड़कियां कौशल विकास केंद्र में पढ़ने आती हैं, तभी दो बाइक पर सवार तीन युवक छात्राओं से छेड़खानी करने लगे। इस पर केंद्र संचालक की नजर पड़ी तभी दोनों युवक भागने लगे। प्रखंड के खेल मैदान के पास लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि छात्रों के परिजनों को थाना पर बुलाया गया है। लड़कियों के तरफ से अभी तक लिखित आवेदन शिकायत नहीं दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…