Categories: पटना

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, अगले दो दिन तक वज्रपात और बार‍िश की संभावना

पटना: लगातार पछुआ की परेशानी झेलने के बाद बिहार में मौसम बदलने लगा है। राज्य के कई भाग में फिर से नमी लेकर पुरवाई बहने लगी है। इसके प्रभाव से अधिकतम पारे में चार डिग्री तक की गिरावट आई है। पटना का अधिकतम तापमान भी पिछले 24 घंटों में चार डिग्री नीचे आया है। मौसम विभाग ने एक मई को 23 जिलों में आंधी पानी का येलो अलर्ट जारी किया है।

अगले दो दिनों में राज्य के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य और उत्तर पूर्वी बिहार सहित दक्षिण पूर्वी बिहार में आंधी पानी की स्थिति भी देखने को मिलेगी। राज्य में कुछ जगहों पर 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी और मेघ गर्जन के बाद बारिश का पूर्वानुमान किया गया है। मौसमविदों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पूर्वी उत्तरप्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई थी। यह पूर्वी मध्यप्रदेश की ओर शिफ्ट कर गया है। इस चक्रवाती परिसंचरण से मध्य बिहार से होकर निम्न दबाव की रेखा गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक जा रही है। इसके प्रभाव से राज्य के उत्तरी भाग में उत्तरी पूर्वी हवा और दक्षिणी भाग में दक्षिणी हवा चल रही है।

इसके परिणाम से राज्य के दक्षिणी पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष भाग के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले 48 घंटों तक राज्य भर में हल्की बारिश और दोपहर में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। मौसम में बदलाव से पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा राहत पटना के लोगों को मिली है। यहां पारा 41 के पार चला गया था, जो लुढ़कर फिर से 37 डिग्री के आसपास आ गया है। बुधवार की देर रात से ही 40 किमी प्रतिघंटे की अधिकतम रफ्तार से हवा चल रही है। इससे उमस और गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को नवादा और जमुई में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की भी सूचना है।

ऐसा रहा प्रमुख शहरों का पारा

शहर अधिकतम न्यूनतम

  • पटना 37.8 24.2
  • गया 41.6 22.4
  • भागलपुर 38.2 25.6
  • पूर्णिया 35.8 23.4
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026