Categories: पटना

बिहार में बढ़ गई है सख्‍ती, नाइट कर्फ्यू तोड़ने पर 28 FIR, 50 गिरफ्तार

पटना: बिहार में नाइट कर्फ्यू को पूरी सख्‍ती से लागू किए जाने की तैयारी है। राजधानी पटना में तो पहले दिन से ही नाइट कर्फ्यू को लेकर पूरी सख्‍ती बरती जा रही है। दूसरे शहरों और बाजारों में भी नाइट कर्फ्यू को पूरी तरह सफल बनाने के लिए अतिरिक्‍त पुलिस बल को सड़क पर उतारने की तैयारी है। कानून तोड़ने वालों पर प्राथमिकी और गिरफ्तार करने की कार्रवाई भी हो रही है। राज्य में 19 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू लागू है। तब से कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर 28 एफआइआर और 50 गिरफ्तारियां की गई हैं। वहीं पूरे अप्रैल माह की बात करें तो 56 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हुई है, जिसमें 93 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 3.65 लाख का जुर्माना कोविड प्रोटोकॉल तोडऩे पर वसूला गया है।

सभी डीएम और एसपी को दिए गए हैं निर्देश

राज्य में सुबह छह से शाम छह बजे तक लगाए गए 12 घंटे के नाइट कर्फ्यू को लेकर प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। गृह विभाग ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को सख्ती से नाइट कर्फ्यू समेत कोरोना प्रोटोकॉल के अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। ताकीद की गई है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर दुकानें बंद हो जाएं। बाजार में बेवजह की भीड़ न हो। नाइट कर्फ्यू के दौरान इमरजेंसी और निर्धारित सेवा को छोड़कर बाकी लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

अस्‍पतालों में बेड के आधार पर पुलिस की तैनाती

गृह विभाग ने अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों को भी सुरक्षा मुहैया कराने की जवाबदेही जिला प्रशासन को दी है। एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने बताया कि डीएम और एसपी के स्तर से अस्पतालों में पुलिस की तैनाती की जाएगी। अस्पताल में बेड और डॉक्टरों-चिकित्साकर्मियों की संख्या के आधार पर पुलिस बल की क्षमता निर्धारित होगी। पुलिस मुख्यालय स्तर से इसकी मॉनीटङ्क्षरग की जाएगी।चुनाव से लौटीं पुलिस की 12 कंपनियां, हुई कोरोना जांच

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, बंगाल और असम समेत विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बिहार पुलिस की 12 कंपनियां गई थीं। सभी कंपनियां लौट आई हैं और उनकी कोरोना जांच भी लगभग पूरी हो गई है। इसके अलावा भी जिन पुलिसकर्मियों में कोरोना के लक्षण मिले हैं, उन्हें बाकी जवानों से अलग रखने को कहा गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026