छपरा: 11दिवसीय शिवनाम महायज्ञ गाजे बाजे के साथ निकली भब्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के संचालक संत बाबा जयराम दास जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित 11दिवसीय शिवनाम महायज्ञ में भक्त श्रद्धालुओं, महिला पुरूष नर नारियों ने कार्यक्रम स्थल रसौली माॅ दक्षिनेश्वरी काली मंदिर परिसर से निकली भब्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ सारनपुर गंडकी नदी घाट पर पहुचा जहां विधिवत जलबोझी हुआ।
जलबोझी के बाद सभी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। महायज्ञ के संचालक संत बाबा जयराम दास जी महाराज के देख रेख में आयोजित कार्यक्रम में डाॅ. पीके परमार, रामप्रवेश सहनी, मोहन राय, रामलाल रावत, एक्स सर्विसमैन कैंटिन मशरक के संचालक रंजन कुमार सिंह, जटाई सिंह, उदयशंकर तिवारी, बिजय प्रकाश तिवारी सहित काफी संख्या में भक्त श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
महायज्ञ के संचालक संत बाबा जयराम दास जी महाराज ने कहा कि आज भब्य कलश यात्रा के साथ 11दिवसीय शिवनाम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। सोमवार को अखंड शिवनाम जप सामुहिक गायक मंडली द्वारा शुरू होगा। इसके पूर्व विधिवत वैदिक पूजा-पाठ के साथ भक्त श्रद्धालुओं के जयकारे के साथ शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि भण्डारा का भी आज शुभारंभ हुआ जो समापन तक लगातार चलेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…