छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के यदु मोड़ के पास से डीएसपी मढ़ौरा इंद्रजीत बैठा की अगुवाई में प्रशिक्षु डीएसपी कुमार चंदन, पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सुभाष कुमार पिता-राजेन्दर सिंह गांव-जमालपुर थाना-मढौरा, टिंकू कुमार पिता-बच्ची लाल प्रसाद गांव-मशरक, हरेंद्र राय पिता जगरनाथ राय, उमेश प्रसाद पिता-रामदयाल प्रसाद दोनों गांव- पदमौल, राहुल कुमार महतो पिता-राम अयोध्या महतो गांव-मुरवा थाना-इसुआपुर, सुंदरम कुमार पिता-बजरग बली दिक्षित गांव-मशरक यदु मोड़ के निवासी हैं।
सभी गिरफ्तार लोगों के पास तलाशी के दौरान नगद तीस हजार रुपए और 4 मोबाईल भी बरामद किया गया है।आरोपियों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज की जा रही है। मामले में डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना मिली की यदु मोड़ के पास अवैध जुआ खेलने का धंधा जोरों पर चल रहा है जिसमें पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर छापेमारी की गई तों जुआ खेलते हुए 6 लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया साथ ही सभी के पास से लगभग नगदी तीस हजार और चार मोबाइल भी पकड़ें गये हैं सभी पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।वही जुआ पर छापेमारी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…