Categories: छपरा

छपरा: कांग्रेस समर्थित एमएलसी प्रत्याशी सुशांत कुमार सिंह की जीत सुनिश्चित करने को लेकर कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक आयोजित

छपरा: जिले के मशरक प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महा सचिव सेराज अहमद, प्रमोद ठाकुर, अवकाश प्राप्त शिक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, विक्रमा सिंह, रविंदर सिंह के साथ-साथ सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आज की इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के द्वारा सारण जिला एमएलसी प्रत्याशी समर्थित उम्मीदवार सुशांत कुमार सिंह की जीत सुनिश्चित करने को लेकर आपस रणनीति के साथ चर्चा की गई। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान एमएससी प्रत्याशी के कार्यकलाप को देखते हुए मतदाताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है।

मतदाता जिस आशा के साथ वर्तमान एमएलसी प्रत्याशी को जीत दर्ज कराने का कार्य किए थे, वह सारी सपना अधूरा दिख रहा है। जिस घोषणा के साथ वर्तमान एमएलसी चुनाव में जीत दर्ज किए थे। वह घोषणा पत्र के अनुसार अपने आप को सभी मतदाता ठगा सा महसूस कर रहे हैं। सभी मतदाता को एक अच्छे विकल्प की तलाश थी, जिनको कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के रूप में सुशांत कुमार सिंह मिल चुके हैं। सुशांत कुमार सिंह के द्वारा सभी मतदाताओं के मांगों को जोड़-तोड़ के साथ सरकार से मांग कर मांग पूर्ण कराने का कार्य किया जाएगा। इस बैठक में डिजिटल सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गई एवं अधिक से अधिक सदस्य बनाने का सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा संकल्प लिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024