छपरा: गर्मी की शुरुआत होते ही आग से सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से फायर ब्रिगेड टीम के तत्वावधान में गुरुवार को मशरक के बहरौली गांव से नुक्कड़ नाटक अभियान को प्रारंभ किया गया। फायर ब्रिगेड मशरक के मुकुल कुमार राय ने बताया कि कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बचाव से संबंधित जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। बहरौली और बंगरा गांव में अग्निशमन विभाग के कर्मियों एवं नुक्कड़ नाटक के कलाकारों द्वारा लोगों को आग से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
नुक्कड़ नाटक में बताया गया कि सावधानी अपनाकर अगलगी की घटनाओं से बचा जा सकता है। नाटक में बताया गया कि गर्मी का मौसम प्रारंभ हो गया है। गर्मी में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हो जाती है। थोड़ी सी सावधानी से इस पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। लोगों को बिजली, गैस सिलेंडर में आग लगने पर बुझाने व अगलगी की हालत से निपटने की जानकारी दी गयी। मौके पर उपस्थित लोगों से अग्नि बचाव से संबंधित निर्देश व सुझाव का पर्चा भी लोगों के बीच वितरित किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…