छपरा: जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के छोटा ब्रहम्पुर गांव में मवेशी चराने गये एक अधेड़ व्यक्ति की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गयी। सोमवार को ग्रामीणों ने शव को बरामद किया। घटना की सूचना मिलने के तीन घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची थी। ग्रामीणों का कहना है कि भगवान बाजार और रिविलगंज दोनों थाने की पुलिस को सूचना दी गयी लेकिन कोई नहीं आया। मृत व्यक्ति की पहचान छोटा ब्रहम्पुर नया बस्ती निवासी मुन्नी लाल राय के 45 वर्षीय पुत्र छठ्ठी लाल राय के रूप में की गयी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि छठीलाल राय प्रतिदिन की तरह मवेशी को लेकर दियरा एरिया में चराने गये थे। लेकिन रविवार के देर शाम तक वह घर नहीं लौटे। परिजनों के द्वारा काफी खोज बीन किया गया। तभी सोमवार को सरयू नदी से शव को बरामद किया गया। परिजनों बताया कि प्रतिदिन वे नदी पार कर मेविशियों को चराने ले जाते थे। इसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गयी है। फिलहाल घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…