छपरा: माता-पिता के लिए उनका संतान हीं सब कुछ होता है। हर माता पिता का सपना होता है कि उनका संतान अच्छा संस्कार लेकर कुछ बने और बुढापे में उनका सहारा बनें। लेकिन इस कलयुग में कुछ ऐसे भी पुत्र है जो कुपुत्र बन बैठे हैं। एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां कलयुगी पुत्र ने चाकू से वार कर अपने पिता घायल कर दिया है। घटना छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत गुदरी छावनी मोहल्ला की है। जहां कलयुगी पुत्र ने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर उसे चाकू से गोद दिया। इस दौरान पिता के द्वारा शोर मचाए जाने पर मोहल्ले वासियों ने उसके पुत्र को पकड़ कर इस बात की सूचना भगवान बाजार थाना को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची भगवान बाजार थाना पुलिस ने जहां जख्मी व्यक्ति को उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया।
वहीं उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति भगवत बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी छावनी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय नन्हक सिंह का 73 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश सिंह बताये गये हैं। वहीं उसका पुत्र राजेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू बताया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल पिता के बयान पर एफआई दर्ज भगवान थानाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने बताया कि इस मामले में जख्मी व्यक्ति के द्वारा अपने पुत्र को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में जख्मी ओमप्रकाश सिंह के द्वारा भगवान बाजार थाना को दिये गए अपने फर्द बयान में बताया गया है कि वह सोये थे तभी उसका पुत्र राजेश उर्फ पप्पू अचानक चाकू लेकर आया और उसके ऊपर वार कर दिया। इस दौरान उनका कान कट गया।
पुत्र ने पिता के गले पर किया वार: कलयुगी पुत्र ने पिता के गले पर चाकू से कई वार कर दिया गया. इस दौरान उनके द्वारा शोर मचाए जाने पर मोहल्ले वासियों के कारण उनकी जान बची। वहीं इस घटना के बाद मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है। मोहल्ले वासियों के अनुसार पिता-पुत्र में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। जिसको लेकर उसके द्वारा पिता की हत्या की नीयत से चाकू से हमला किया गया था। बचाव के दौरान पिता की उंगली भी कट गयी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…