छपरा : 49 वी सीनियर पुरूष राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में सारण से राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह बिहार टीम के साथ इंदौर मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुए। मशरक गोपालबारी निवासी मजिस्टर सिंह के पुत्र अभिषेक 18 सदस्यीय बिहार टीम के साथ प्रतियोगिता में 3 अप्रैल तक इंदौर में अपने खेल का जौहर दिखाएंगे। जबकि 43 वी जूनियर बालिका नेशनल हैंडबॉल में सारण से राष्ट्रीय खिलाड़ी पल्लवी कुमारी कानपुर उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हुई । राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक की पल्लवी रसौली पानापुर निवासी शिक्षक विनोद तिवारी की पुत्री है ।18 सदस्यीय बिहार टीम बेगूसराय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के बाद पाटलिपुत्र लखनऊ एक्सप्रेस से छपरा होकर कानपुर के लिए प्रस्थान की । मौके पर बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा , सारण हैंडबॉल के संजय कुमार सिंह , अरुण कुमार पाठक , रितेश सिंह , पंकज कुमार सिंह , हरिकिशोर सिंह , विनीत कुमार सहित, विनोद तिवारी अन्य मौजूद रहे। जिला हैंडबॉल के सभी पदाधिकारी एवं खेलप्रेमियों ने टीम के बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना दी ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…