छपरा : शराबबंदी मुहिम में लगी महिलाओ को अपने परिजनों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है । मंगलवार के शाम इसी तरह की घटना मशरक दक्षिण टोला गांव में हुई। शाम को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से शराब के पैसे मांगे जब पत्नी ने मना किया तो पति ने तेजाब फेक कर अपनी पत्नी को ही जख्मी कर दिया। आनन फानन में आस पास के लोगों द्वारा ईलाज के लिए मशरक पीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छपरा रेफर कर दिया गया। पीड़ित महिला मशरक दक्षिण टोला गांव निवासी सुरेंद्र साह की पत्नी किसमतीया देवी बतायी गई। इस मामले में पीड़ित महिला द्वारा थाना में एक आवेदन देने की बात परिजनों ने बताया जिसमे कहा गया है कि इंदिरा आवास योजना की राशि पति द्वारा शराब पीने के लिए मांगी गई।शराब पीने के लिए रूपये देने से इंकार करने पर शराबी पति ने चेहरे पर तेजाब फेक जख्मी कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…