Categories: छपरा

छपरा: 45 वर्षों के बाद परिवार में बिटिया ने लिया जन्म तो पालकी में रखकर घर ले आये परिजन, बताया लक्ष्मी का स्वरूप

छपरा: एकमा नगर पंचायत के इस परिवार ने साबित किया कि बेटियां बेटों से कम नहीं है: एकमा नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने बेटी के जन्म लेने पर पालकी की और परिवार में नव आगंतुक बिटिया को पालकी से घर ले आये।

एकमा नगर पंचायत क्षेत्र के शिवजी प्रसाद के पुत्र धीरज गुप्ता की पत्नी ने एकमा के एक निजी हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म लेने पर परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेटी के जन्म लेने पर परिजन उसे पालकी कर गाजा बाजा बजाते हुए घर ले आये। एकमा नगर पंचायत में इस परिवार द्वारा बेटी के जन्म लेने पर उसका इस तरीके से स्वागत करते हुए घर ले आना हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है।

धीरज गुप्ता के बड़े भाई बबलू गुप्ता ने बताया कि हम चार भाइयो में किसी को बेटी नहीं थी। परिवार में बेटी आये इसके लिए हर कोई तरस रहा था। बबलू ने आगे बताया कि उनके परिवार में करीब 45 वर्षो के बाद बेटी ने जन्म लिया है। वहीं धीरज के पिता शिवजी प्रसाद ने कहा कि बेटियां साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं।
वहीं परिवार में बिटिया के आगमन पर पिता धीरज गुप्ता व माता पूजा देवी ने भी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं हैं।

एकमा नगर पंचायत में परिजनों द्वारा किये गए इस नेक कार्य की सराहना हर ओर हो रही है। लोग ये भी कह रहे हैं कि गर्भ में बेटी होने पर भ्रूण हत्या करने वाले लोगों के लिए इस परिवार ने एक नई नजीर पेश किया है और यह साबित किया है कि बेटियां वास्तव में बेटो से कम नहीं हैं।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026