Categories: छपरा

छपरा के 4 लोगों की पश्चिम बंगाल में जहरीली शराब पीने से मौत, मचा कोहराम

छपरा: सारण जिले के चार लोगों की मौत पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हो गयी है। जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर सुकसेना गांव के रहने वाले 53 साल के राजेश्वर राय, नगरा थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के 35 साल के कामेश्वर राय, अमनौर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर के रहने वाले 43 साल के साहेब राय और छपरा शहर के त्रिभुवन शाह के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक़, ये लोग ठेके पर शराब पीने आए थे और इनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक कामेश्वर राय के परिजन कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, मढ़ौरा प्रखंड के मुबारकपुर सुकसेना गांव के राजेश्वर राय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि राजेश्वर राय हावड़ा जिला के धर्मोताला थानाक्षेत्र गजानन बस्ती में रहकर मजदूरी करते थे। उसके दोस्तों ने उन्हें शराब का ऑफर दिया, जिसके बाद वे लोग ठेके पर गए। शराब पीते ही एक-एक कर उनकी तबीयत खराब होने लगी। हैरानी की बात ये है

कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद बिहार के लोग दूसरे राज्यों में जाकर शराब पीते हैं। दरअसल, ये पहला मामला नहीं है, जब शराब पीने से किसी की मौत हुई हो, बल्कि ज़हरीली शराब से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026