Categories: छपरा

छपरा: युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका

छपरा: जिले के सारण थाना क्षेत्र के बहलोलपुर दियरा क्षेत्र में जाने वाली सड़क किनारे एक 33 बर्षीय युवक की शव को पुलिस ने बरामद किया।शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।शव की पहचान परसा थाना क्षेत्र के बहलोलपुर दियारा गाँव निवासी स्व कृष्णा राय का 35 वर्षीय पुत्र मनोहर राय के रूप में किया गया।हत्या की खबर मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी ज्योति कश्यप एसआई रामभरत प्रासाद सिंह शक्लदेव सिंह ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच हत्या के सम्बंध में लोगो से जनकारी लिया।हत्या से आक्रोशित परिजनों के मांग पर स्वान दस्ता टीम को बुलाया गया।टीम द्वारा डॉग से गहन जांच किया गया।

लेकिन कोई सुराग नही मिल सका। जांच के उपरांत परिजनों को काफी समझा बुझा कर शव को घटना स्थल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।घटना की खबर मिलते ही सोनपुर इस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद घटना स्थल पहुँच मामले को गंभीरता से जांच करने में जुट गए।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की रात में अज्ञात अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से गाला रेतकर हत्या कर दिया गया।मृतक चार भाई में सबसे बड़ा था।जो मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था।मृतक की पत्नी प्रिंयका देवी पुत्र अमन कुमार और तारकेश्वर कुमार फिलहाल रांची में है।

मौत की खबर दूरभाष पर मिलते ही पत्नी प्रियंका देवी,पुत्र अमन कुमार और तारकेश्वर कुमार तथा भाई में मुन्ना कुमार,मुननमुन कुमार तथा पवन का रो रो कर बुरा हाल था।घटना की खबर मिलते ही जीप प्रतिनिधि कमलेश राय,मुखिया प्रतिनिधि राज किशोर राय मुन्ना सिंह आदि पहुँच परिजनों से मुलकात कर सांत्वना दिया।इस संबंध प्रशिक्षु डीएसपी ज्योति कश्यप ने बात की घटना को पुलिस द्वारा गंभीरता पूर्वक जांच किया गया रहा।अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026