Categories: छपरा

छपरा: मांझी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े फिर लूट की घटना को दिया अंजाम

छपरा: सारण-सिवान को जोड़ने वाले महम्मदपुर धुरापाली मुख्य मार्ग पर स्थित बनपुरा मोड़ पर गुरुवार को दिन दहाड़े अपराधकर्मियों ने एक दम्पति तथा एक कारोबारी को लूट कर पुलिस की नींद हराम कर दी। मिली जानकारी के अनुसार सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव निवासी पप्पू सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर छपरा शहर से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच बनपुरा मोड़ पर अपाची सवार अपराधकर्मियों ने रोक कर पत्नी का मंगलसूत्र तथा सोने का चैन लूट लिया। लूटने के बाद समीप के एक भूंजा व्यवसायी से तेरह हजार रुपया लूट कर फरार हो गए।

व्यवसायी तथा दम्पति को लूटने के बाद अपराधकर्मी धुरापाली की तरफ निकल गए।लूट की घटना की सूचना मिलने बाद थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए।अपराधकर्मियों द्वारा महम्मदपुर घुरापाली मुख्य मार्ग पर लगातार दूसरी बार लूट की घटना को अंजाम देकर मांझी तथा रसूलपुर थाना पुलिस को चुनौती दे डाली।मालूम हो कि अपराधकर्मियों ने बुधवार के दिन रसूलपुर थाना क्षेत्र से सीएसपी संचालक का बैग छीन लिया था। इसके पहले भी इस मुख्य मार्ग पर लूट की कई घटनाये घट चुकी हैं। घटना के बाद गुरुवार की देर शाम तक मांझी थाना पुलिस अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026