Categories: छपरा

छपरा: पुलिस सप्ताह में व्यवसायियों को अमनौर पुलिस ने दिया इज्जत अब उतार दिया

पुलिस ने किया व्यवसाई पुत्र के साथ दुर्व्यवहार, व्यवसाई बंद कर पुलिस के विरुद्ध सड़क पर उतरे

छपरा :व्यवसायी पुत्र के साथ पुलिस ने किया दुर्ब्यवहार , छुब्ध होकर अमनौर के कुछ ब्यवसाइयो ने अपने अपने दुकान बंद कर सड़क पर उतर गए,और पुलिस के बिरुद्ध मोर्चा खोल दिया। जिससे अमनौर सोनहो पथ पर गाड़ी की लंबी लाइन खड़ी हो गई,तथा बाजार में महा जाम की स्थिती उत्पन्न हो गई।घटना बुधवार की दोपहर का है।पुलिस के बिरुद्ध आंदोलन कर रहे ब्यवसाइयो का आरोप था कि अमनौर पुलिस का ब्यवहार ब्यवसाइयो के प्रति गलत रहता है।गस्ती व वाहन जांच के दौरान हमेशा युवाओ को निशाना बनाते रहते है।सवर्ण ब्यवसाई रमेश सोनी ने बताया कि मेरा छोटा लड़का अमनौर हरनारायण ठाकुरवाड़ी बाजार के गली में बाइक के साथ खड़ा था,बे वजह अमनौर पुलिस आकर बाइक का चाभी ले लिया तथा उसके साथ दुर्ब्यवहार करने लगी, बिरोध करने पर गाली गलूज करने लगे, पुलिस के दुर्ब्यवहार से मेरा पुत्र काफी आहत हो गया। जिसके बिरुद्ध ब्यवसाइयो ने एसपी व डीआईजी से मिलकर शिकायत करने की बात कही।

घण्टो बाद स्वतः ब्यवसाई सड़क से हट गए, यातायात चालू हो गया। आंदोलन कर रहे ब्यवसाइयो में प्रियेरंजन सिंह युवराज,बिजय शर्मा,सरपंच प्रतिनिधि अरविंद सिंह,प्रीतम कुमार गुप्ता,बिनोद जयशवाल, अनिल पटवा,संजीव सिंह,समेत सैकड़ो ब्यवसाई शामिल थे।इधर थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पुलिस गस्ती कर रही थी।युवक कान में लीड लगाए ट्रिपल लोड में जा रहा था,पुलिस ने रोकना चाही,युवक पुलिस को देखते ही फरार हो गया,पुलिस संदेह पर उसका पीछा करते हुए उस गली में जा कर पकड़ गाड़ी के कागजात का सत्यापन करने लगी,इस दौरान युवक पुलिस के साथ दुर्ब्यवहार करना शुरू कर दिया।युवक को डांटने फटकारने पर कुछ लोगो ने इसे राजनीति हवा बना दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026