परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस निवासी असगर खान ने बुधवार को थाने में आवेदन देकर अपने दामाद शहजाद एवं दो अन्य पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि दो वर्ष पूर्व मेरी पुत्री रौशन परवीन की शादी गांव के ही शहजाद के साथ की थी। लेकिन मेरा दामाद बराबर दहेज के लिए मेरी पुत्री को को मारता पीटता है। 15 दिन पहले उसने मेरी पुत्री को घर से निकाल दिया। जब मैंने बुधवार इस संबंध में उससे पूछताछ की तो शहजाद, पप्पू एवं एक अन्य के साथ मिलकर हॉकी एवं बेल्ट से मारपीट कर मुझे घायल कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से मेरी जान बच पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…