छपरा

छपरा: मशरक में धूमधाम से मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

छपरा : जिले के मशरक प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती हर्षोल्लास से कोरोना गाइड लाइन में मनाई गई। नेताजी के विचारों व उनके जीवन से जुड़ी संघर्षशील घटनाओं को प्रदर्शित किया गया। बहादुरपुर और जनता मध्य विद्यालय गोढ़ना में प्राचार्या व अन्य शिक्षकों द्वारा नेता जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई।जनता मध्य विद्यालय गोढ़ना में प्रधानाचार्य निर्मला कुमारी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर रोशनी डालते हुए बताया कि 16 जनवरी 1941 में अंग्रेजों की कैद से निकलकर काबुल में उत्तम चंद्र मल्होत्रा के निवास पर 46 दिन रूकने के बाद जर्मन पहुंचकर मि. रूडोल्फ हिटलर से मुलाकात की तथा भारत की आजादी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आजाद हिंद फौज ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह को जीतकर वहां तिरंगा फहराया था। अध्यापक गोपाल जी ने छात्रों को बताया कि नेता जी मात्र 23 वर्ष की आयु में आइसीएस की परीक्षा में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में चौथा स्थान प्राप्त करने के उपरांत देश सेवा हित में नौकरी से त्याग पत्र देकर भारत की आजादी में कूदे थे।वही रामपुर अटौली उच्च विद्यालय के वरिष्ठ सेवा निवृत्त शिक्षाविद् पूर्व प्राचार्य प्रेमचंद ने अपने पैतृक आवास मशरक पूरब टोला में उनके सम्मान में उन्हें याद किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026