पटना

इंसानियत शर्मसार! पहले इज्जत लूटी फिर लगाया कीमत, आखिर कितनी बार मरेगी यह लड़की

पटना: ज‍िले के कमतौल थाना क्षेत्र स्‍थ‍ित एक गांव में शर्मनाक घटना हुई। पहले नाबालिग के साथ दुराचार क‍िया गया। जब पीड़‍‍ित पर‍िवार ने इस बारे में पुल‍िस में मामला दर्ज कराया तो गांव में पंचायत शुरू हो गई। आश्‍चर्यजनक रूप से फैसला आरोपि‍त के पक्ष में द‍िया गया। पीड़ि‍ता को कुछ रुपये लेकर इस केस को वापस करने का फरमान जारी कर द‍िया गया। यह पहले ही मरने जैसे एक बुरे अनुभव से गुजर चुकी नाबाल‍िग के ल‍िए दूसरी बार मरने जैसा था। पंचों के इस न‍िर्णय से दुखी होकर पीड़़‍ि़‍ता ने गुरुवार को जहर खा लिया। ज‍िससे उसकी हालत गंभीर हो गई। बेहतर इलाज के ल‍िए उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पीड़िता की मां का कहना है क‍ि दुराचार मामले को वापस लेने के दबाव से दुखी होकर उसने ऐसा जानलेवा कदम उठाया है। आरोप‍ितों ने केस वापस नहीं लेने की स्‍थ‍ित‍ि में जान से मारने की धमकी भी दी थी।

घटना के बारे में गांव के मुखिया के पुत्र ने बताया कि क‍िसी बात को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत की थी। लेक‍िन, उन्‍हें इस बारे में जानकारी नहीं दी गई। वहीं थाना प्रभारी ने इस घटना की पुष्टि की है।उन्‍होंने पीड़ित पर‍िवार पर समझौता के ल‍िए दबाव बनाए जाने का भी उल्‍लेख क‍िया। कहा, इससे परेशान होकर पीड़ि‍ता ने घर में रखी हुई खटमल मारने की दवा खा ली। इस घटना के बाद पुल‍िस नए ढंग से मामले की जांच कर रही है।

छह मामले पहले हुई थी घटना

गांव के ही एक युवक ने छह माह पूर्व नाबालिग के साथ दुराचार क‍िया था। इसके बाद आरोप‍ित के खिलाफ कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से आरोपित जेल में है। उसके स्‍वजन के दबाव में पंचायत बुलाई गई थी। ज‍िसमें कुछ लेकर मामले को वापस लेने का फैसला सुनाया गया था। पीड़िता की मां ने कहा क‍ि वह इस पंचाय के फैसले की जानकारी देने कमतौल थाना गई थी। उस समय उसकी बेटी घर पर अकेली थी। मौका पाकर मो. इस्लाम शेख, मो. मुस्लिम शेख, मो. सगीर शेख और मो. नजीर शेख के साथ कुछ और लोग घर पर आए और मेरी बेटी को जान से मारने की धमकी देने लगे। साथ ही जल्‍द केस वापस नहीं लेने पर जिंदा जलाने की धमकी दी। इससे डरकर पीड़ि‍ता ने घर में रखी खटमल मारने की दवा खा ली।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024