छपरा: बरातियों के साथ मारपीट की, दुल्हन के गहने और कपड़े लूट ली

छपरा: जिले के मढ़ौरा ओपी क्षेत्र के गौरा में आयी एक बरात के बरातियों के साथ मारपीट कर दुल्हन की गहने और कपड़े लूट ली । घटना 24 मई का बताया गया है । ईलाज कराकर लौटने पर जख्मी एकमा रीठ निवासी प्रभुनाथ शर्मा ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है । प्राथमिकी में उसी गांव के दलित टोला निवासी बिनोद मांझी, अमीत कुमार, सुजीत कुमार, हरेन्द्र मांझी, धर्मेन्द्र मांझी, पवन मांझी, पंकज मांझी, कलक्टर मांझी सहित अन्य को आरोपित किया है । प्राथमिकी में कहा है की वह अपने पट्टिदारी के भतिजा के बरात में गौरा पहुंचा था ।शाम सात बजे के करीब दरवाजा लगाने के समय अपराधी जैसा लगने वाले 12-15 युवक आ गएं ।

सभी बरातियों के साथ अश्लील हड़कत करने लगे । उनको मना करने पर सभी ने मारपीट शुरु कर दी । किसी तरह से बराती भागकर जहा बरात को ठहराया गया था वहा पहुंचे । आठ बजे के करीब फिर से 15-20 युवक लाठी, डंडा, रड लेकर पहुंच गएं । बरातियों के साथ मारपीट शुरु कर दी और बरात लेकर लौट जाने के लिए कहने लगे । जब कई लोग जख्मी हो गएं तब वे लड़की को चढ़ाने वाला गहना और कपड़ा का अटैची लेकर चले गएं । सूचना पर पहुंची पुलिस घायल बरातियों को नगरा पीएचसी पहुंचाया । जहा से बीकू कुमार शर्मा को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था । इलाज कराकर लौटने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024