Categories: छपरा

छपरा: रिविलगंज में भतीजे की हत्या के वियोग में चाची की मौत

छपरा: जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में 15 मार्च 2022 को आपसी विवाद में चाकू लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वही आनन-फानन में दोनों युवक को छपरा सदर अस्पताल में परिजनों के द्वारा भर्ती कराया गया। जहां मुकेश ठाकुर की मौत हो गई। जिस घटना को लेकर पूरे परिवार शोकाकुल था। वही मृतक के चाची मुकेश के मृत्यु से काफी शोक में थी। आज उनकी अचानक हार्ड अटैक हो गया। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई है।

आसपास के लोगों ने बताया कि मुकेश के माता और पिता पहले ही चल बसे थे। जिसके वजह से मुकेश का देखरेख उनकी चाची कलावती देवी और चाचा शत्रुघ्न ठाकुर करते थे। मुकेश ठाकुर की मृत्यु के बाद चाची उसी दिन से सदमे में थी । आज वही उनकी हार्ड अटैक होने से स्थिति अचानक गंभीर हो गई। जिसके बाद परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई है। जब परिजन चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तब तक मुकेश की चाची भी चल बसी थी। वही चिकित्सक जांच उपरांत कलावती देवी को मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद परिजनों में एक बार फिर से कोहराम मच गई। अभी मुकेश के मृत्यु का घाव भरा ही नहीं था । तब तक मुकेश के मां की तरह मान, समान ,लाड, प्यार देने वाली चाची भी चल बसी। एक तो पहले से ही मुकेश के मृत्यु से उनके परिवार एवं आसपास के लोगों में शोक की लहर देखी जा रही थी। जो अभी घाव भाड़ा ही नहीं था। तब तक आज होली जैसे त्यौहार हर्ष उल्लास के साथ मनाए जाने वाले त्योहार के दिन मुकेश के चाची के देहांत हो जाने से थोड़ा जो बच्चों में होली की चहल- पहल अब से कुछ क्षण पहले देखी जा रही थी। वह भी शांत हो चुकी है।

आपको बताते चलें कि पिछले मंगलवार के दिन रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर चाकू लगने से स्वर्गीय निरंजन ठाकुर के पुत्र सत्येंद्र कुमार ठाकुर और मुकेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया । जहां मुकेश ठाकुर की मौत हो गई। वही सत्येंद्र ठाकुर का इलाज चल्ला चल रहा हैं।

घटना के संबंध में रिविलगंज थाना पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है , और पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक आरोपी के यहां से किसी का गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026