Categories: छपरा

सारण में अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई, चालक की मौत

छपरा: जिले के मांझी- एकमा मार्ग एस एच 96 पर गंजपर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक के दीवार से टक्करा जाने से चालक की मौत हो गई. बताया जाता है कि एकमा थाना क्षेत्र के हेकाम टोले बलुआ पर गांव निवासी श्री भगवान साह के पुत्र राजेश कुमार साह (25) शनिवार को मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट गांव में अपनी बहन से मिलने बाइक से गया था. राजेश कुमार साह अपनी बहन से मिलकर बाइक से अपने घर लौट रहा था.

इसी दौरान मांझी- एकमा मार्ग एस एच 96 पर गंजपर गांव के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दीवार से जाकर टक्करा गई. जिसमें मौके पर बाइक चालक राजेश कुमार साह की मौत हो गई. सूचना मिलने पर एकमा थाने की पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों के सहयोग से राजेश कुमार साह को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया. जहां अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अहमद अली ने राजेश कुमार साह को मृत घोषित कर दिया. तत्पश्चात एकमा पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. इस अनहोनी घटना के बाद राजेश कुमार साह के परिजन रोने बिलखने लगे. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें ढ़ाढ़स दिया. बताया जाता है कि राजेश कुमार साह मजदूरी कर अपने परिवार का भरणपोषण करता था.

अचानक बाइक दुर्घटना में राजेश की मौत हो जाने से परिजनों के समक्ष दुख का पहाड़ टूट कर गिर गया है. भविष्य को लेकर परिजन चिंतित व हताश हैं. विधायक श्रीकांत यादव, अवधेश यादव, माकपा नेता अरूण कुमार, जदयू नेता इंजीनियर जयप्रकाश सिंह, ब्रजेन्द्र कुमार सिंह भवानी मुन्ना, अर्जुन सिंह, भाजपा नेता अविनाश चन्द्र उपाध्याय व पूर्व मुखिया विनोद कुमार सिंह आदि ने इस अनहोनी घटना पर गहरी संवेदना प्रकट किया और जिला प्रशासन से मृतक राजेश कुमार साह के परिजनों को मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग किया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026