Categories: छपरा

छपरा: सड़क के रास्ते बढ़िया अस्पताल जाने से आजम खान का इनकार: कोरोना संक्रमित हैं, UP पुलिस रात में एंबुलेंस लेकर आई थी

छपरा: कोरोना संक्रमित समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान ने इलाज के लिए लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) जाने से इनकार कर दिया। सीतपुर जेल में बंद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को शुक्रवार (29 अप्रैल) को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद उन्हें जेल के अंदर ही एक अलग बैरक में आइसोलेट कर दिया गया था।रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला कारागार में बंद कोरोना संक्रमित पाए गए अखिलेश सरकार के पूर्व मंत्री आजम खान को इलाज के लिए जब लखनऊ के केजीएमयू ले जाने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ एंबुलेंस जेल के गेट पर पहुंची थी लेकिन आजम खान ने जाने से साफ इनकार कर दिया।

रविवार रात को कोरोना संक्रमित आजम खान को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया जाना था। इसके लिए रात करीब 9 बजे जेल के मुख्य गेट पर एंबुलेंस सहित उनकी सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।लेकिन रात करीब 1 बजे आजम खान ने अपनी तबीयत में सुधार बताते हुए लखनऊ जाने से मना कर दिया। इसके बाद जेल के बाहर खड़ी एंबुलेंस पुलिस बल समेत वापस लौट गई।आजम खान को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाने के वास्ते पुलिस अधिकारी उन्हें काफी देर तक समझाते रहे। लेकिन आखिरकार आजम खान ने सड़क के रास्ते लखनऊ जाने से इनकार कर दिया।

इसके बाद आजम खान को सीतापुर जेल में ही आइसोलेशन में दोबारा रखा गया। सपा सांसद ने लिखित में दिया कि वह ठीक हैं और अस्पताल में नहीं भर्ती होना चाहते हैं।आजम खान को पिछले साल फरवरी में जेल भेजा गया था। उनके साथ उनका बेटा अब्दुल्ला आजम भी जेल में बंद है। दरअसल, 27 फरवरी 2020 को सांसद को उसके परिवार (पत्नी और बेटे) के साथ सीतापुर की जेल में शिफ्ट किया गया था।बीते दिनों आजम की पत्नी व रामपुर सदर सीट से विधायक तंजीन फातिमा को जमानत मिल गई थी। वहीं, 80 से अधिक मुकदमों में दोषी पाए गए आजम और उसके बेटे को जमानत नहीं मिल पाई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026