Categories: छपरा

छपरा: पानापुर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

छपरा: गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के तुर्की गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त कर लिया एवं मौके पर ही दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि तुर्की गांव निवासी शत्रुघ्न राय के घर शराब कारोबारियों द्वारा एक स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में शराब उतारा जा रहा है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोहम्मद जकारिया के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब नौ बजे छापेमारी कर कार से 208 पीस फ्रूटी शराब के साथ शराब धंधेबाज तुर्की निवासी शत्रुघ्न राय एवं मशरक थानांतर्गत बहादुरपुर निवासी लोकेंद्र प्रताप सिंह को मौके से गिरतार कर लिया । वहीं पुलिस ने कार को जब्त कर लिया जबकि कार मालिक तुर्की निवासी सुनील सिंह मौके से फरार हो गया । थानाध्यक्ष मोहम्मद जकारिया ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों को रविवार को जेल भेज दिया गया जबकि फरार गाड़ी मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026