Categories: छपरा

छपरा : बहरौली के युवक की यूपी में सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत

छपरा : जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली पाण्डेय टोला निवासी अफसर साह के पुत्र मुकेश साह की दिल्ली से यूपी हरिद्वार जलाभिषेक करने जाने के दौरान सड़क दुघर्टना में घायलावस्था में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक मोटरसाइकिल से कम्पनी के सुपरवाइजर के साथ जाने के दौरान अज्ञात बड़े वाहन से टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घायलों को सफदरगंज हास्पिटल मे भर्ती कराया गया जहां मुकेश साह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर परिजनों द्वारा पहुंच दाह संस्कार किया गया। शनिवार की सुबह परिजनों के गांव पहुंचते ही पूरे परिजनों में चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मौके पर बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह के साथ लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की पत्नी सुनीता देवी को संभालना काफी मुश्किल हो रहा था। वहीं दोनो बेटे 4 वर्षीय रोहन कुमार,2 वर्षीय आयुष का भी रोते रोते बुरा हाल है।मुकेश तीन भाईयों मे मझला लड़का था। जिसके जिम्मे परिजनों का भरण-पोषण का जिम्मा था। वही बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने कहा कि हमसे जितना इस गरीब परिवार को मिलेगा उतना प्रयास करुंगा। कोशिश की जाएंगी कि पीड़ित परिवार को सरकारी मुवाअजा दिलवाया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026