परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में शनिवार की सुबह मामूली विवाद में हुई दो पक्षो के बीच मारपीट में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. एक पक्ष के संजीव कुमार सिंह के बयान पर दर्ज कांड संख्य97/21 में गांव के ही यशवंत कुमार, राहुल कुमार समेत 6 लोगों को आरोपित किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में चचेरे भाई विपुल कुमार सिंह का सर मारपीट कर फोड़ने की बात कही गई है.
वहीं दूसरे पक्ष के यशवंत सिंह के बयान पर दर्ज कांड संख्या 98/21 में निशांत कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह समेत तीन लोगों को आरोपित किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में मारपीट कर सर फोड़ने, पिता धर्मदेव सिंह, चाचा रविंद्र सिंह व भतीजा राहुल को जख्मी करने की बात कही गई है. साथ ही गले से चेन व नगदी निकालने का भी आरोप लगाया गया है. वहीं दो अज्ञात पर घर में आग लगाने व परिवार के किसी सदस्य की हत्या करने की धमकी भी देने की बात कही गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…