छपरा: पानापुर प्रखंड के सतजोड़ा स्थित वैद्यनाथ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मथुरा सेवा सदन नामक निजी क्लिनिक का उद्घाटन हुआ। बीडीओ मो.सज्जाद ने फीता काटकर इस निजी क्लिनिक का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे क्लिनिक खुलने से ग्रामीणों को सहूलियत होगी। क्लिनिक के उद्घाटन के पश्चात ग्रामीणों को निःशुल्क जांच की गयी एवं उनके बीच दवा का वितरण किया गया।
डॉ. एसएन त्रिवेदी के द्वारा रोगियों की जांच के दौरान डीसीएलआर मढ़ौरा एवं सीडीपीओ मढ़ौरा भी उपस्थित थे। मथुरा सेवा सदन का संचालन अवकाश प्राप्त शिक्षक गिरीन्द्र नाथ त्रिवेदी की देखरेख में संचालित हो रहा है। इस मौके पर विद्यालय परिवार की तरफ से मोमेंटम देकर डीसीएलआर एवं सीडीपीओ को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अफसर अली खां ,प्रमेंद्र त्रिवेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…