छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के सारण तटबन्ध पर शामपुर बांध के समीप एक बाइक पर लदे 30 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तरैया थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेम कुमार तिवारी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज किया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर शामपुर बांध पर जैसे ही पुलिस पदाधिकारी व जवान के साथ पहुंचे तो एक बाइक आते हुए दिखाई दिया। जिसे रोकने का इशारा करने पर बाइक चालक तेजी से भागने का प्रयास किया।
जिसे जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति पानापुर थाना क्षेत्र के सगुनी रामपुर रुद्र गांव निवासी जटू सहनी के रूप में बताया। पुलिस ने जब बाइक पर लदे बोरा का तलाशी लिया तो बोरा में एम्पेरियल ब्लू के 375 एमएल के 30 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिसकी कुल मात्रा 11 लीटर 250 एमएल था। पुलिस ने बाइक चालक जटू सहनी को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। शराब कारोबारी पर शराब बेचने व परिवहन करने के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार शराब कारोबारी को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…