छपरा: एकमा- सहाजितपुर सड़क पर हुस्सेपुर गांव के समीप एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने एकमा प्रखण्ड के परसागढ़ दक्षिणी पंचायत के मुखिया काजल तिवारी के पति व समाजसेवी श्याम किशोर तिवारी पर फायरिंग किया. संयोग से पिस्तौल की गोली मिस्स फायर कर जाने से उनकी जान बच गयी. बताया जाता है कि श्याम किशोर तिवारी एकमा प्रखण्ड कार्यालय व एकमा बाजार से परसागढ़ अतरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनोद पटेल के साथ बाइक पर सवार होकर परसागढ़ अपने घर जा रहे थे.
इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने हत्या करने के उद्देश्य से फायरिंग किया. ईश्वर की कृपा से दोनों अपराधियों की गोली पिस्तौल में मिस्स फायर कर गयी. इस घटना की सूचना मिलने पर एकमा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया. मुखिया प्रतिनिधि व समाजसेवी श्याम किशोर तिवारी पर गोली चलाने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी.
बताया जाता है कि मिस्स फायर होने व पकड़े जाने के भय से बाइक सवार अपराधी हुस्सेपुर गांव की ओर फरार हो गये. क्षेत्र में चर्चा है कि ईमानदारी व निष्ठा के साथ आम जनता की सेवा करने का प्रतिफल है कि ईश्वर ने स्वयं मुखिया प्रतिनिधि श्याम किशोर तिवारी को बचा लिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…