छपरा में अनियंत्रित ट्रक ने डोमकच कर रही महिलाओं के झुंड में मारा टक्कर, 3 की मौत, पांच घायल

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा शिव मंदिर के पास में शुक्रवार की रात अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे शादी समारोह में डोमकच कर रहे महिलाओं के झुंड में जोरदार टक्कर मार फरार हो गया जिसमें तीन की मौत हो गई वही पांच लोग गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिए गए। सड़क दुघर्टना में गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

मृतक की पहचान दुमदुमा गांव निवासी रोजा दिन मिया की 50 वर्षीय पत्नी सैरूल बीबी, भोला मिया की 45 वर्षीय पत्नी नजमा बीबी, बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर कराह गांव निवासी नाजिम मिया की 50 वर्षीय पत्नी सैशा बेगम और घायलों की पहचान लुकमान मिया की 50 वर्षीय पत्नी खैरा बीबी, लियाकत हुसैन की 40 वर्षीय पत्नी नूरजहा खातुन, इस्लाम मियां की 35 वर्षीय पत्नी मनाजा खातुन, स्व मुस्तफकार मियां का 50 वर्षीय पुत्र हसमुद्दीन उर्फ भोला मियां, गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के हकाम गांव निवासी महम्मद जैनुद्दीन की 35 वर्षीय पत्नी शाहजहां खातुन के रूप में हुई।

घटना में घायलों के परिजनों ने बताया कि गांव के सभी लुकमान हुसैन के बेटे की शादी पचरौड़ के टीकमगढ़ गयी थी वही घर की महिलाएं डोमकच कर रही थी कि उसी दौरान अनियंत्रित अज्ञात ट्रक जो सिवान की तरफ से मशरक आ रहा था जिसने जोरदार टक्कर मार फरार हो गया। जिसमें तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही तीन घायल हो गए। मौके पर पहुंचे मढ़ौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार, डीएसपी इंद्रजीत बैठा, बीडीओ मो आसिफ, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, तरैया, इसुआपुर थाना पुलिस दल बल के साथ पहुंच मृतकों के शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया वही मामले में जांच पड़ताल कर रहें हैं। वही गांव में इतनी बड़ी घटना से मातम छाया हुआ है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026