छपरा: कौरुधौरू पंचायत के पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह ने मांझी थाना में लिखित आवेदन देकर अपने ही भाई पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि आसन्न पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी मुखिया पद से चुनाव लड़ रही हैं। साथ हीं छोटे भाई अवध किशोर सिंह की पत्नी भी मुखिया पद का चुनाव लड़ रही हैं। पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि शुक्रवार को लगभग दो दर्जन चारपहिया वाहनों पर हथियार से लैस होकर लोग पहुंचे और उन्हें पत्नी को चुनाव से हटाने की बात कही और इनकार करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
उनका कहना है कि डराने धमकाने के लिए सारण प्रमंडल के कुख्यात अपराधियों का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से भी इस मामले पर संज्ञान लेने तथा कारवाई की मांग की है। आरोपों के सम्बंध में पूछे जाने पर उनके भाई अवधकिशोर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी की जीत की संभावना को देखते हुए पूर्व मुखिया अनाप शनाप आरोप लगा रहे हैं। प्रलोभन अथवा धमकी के आरोप बेबुनियाद है। मेरी पत्नी के पक्ष में जनसम्पर्क करने आये जनप्रतिनिधियों को अपमानित करना पूर्व मुखिया को शोभा नही देता।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…