गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. हत्यारे ने युवक के गले, छाती, पेट और पीठ पर लंबे चाकू से 27 वार कर बड़ी बेरहमी से ह्त्या को अंजाम दिया है . घटना भोरे थाने के भोपतपूरा गांव की है. युवक की पहचान भोपतपूरा गांव के अली अहमद अंसारी के 18 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी के रूप में हुई.युवक सीमावर्ती उत्तर प्रदेश में फ्लैक्स प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था. घर पर बुजुर्ग मां रहती थी. हालांकि परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से काम छोड़ दिया था. नौकरी की तैयारी करता था।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि प्रतिशोध में अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है . वारदात के बाद आधी रात को पुलिस से बचने के लिए युवक के शव को सियाही नदी के किनारे फेंक दिया गया. पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल जब्त किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
हथुआ के एसडीपीओ नरेश कुमार ने घटनास्थल की जांच की. एसडीपीओ ने भोरे पुलिस को जब्त मोबाइल की सीडीआर और बरामद किये गये साक्ष्यों आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर जांच करने का निर्देश दिया. वहीं घटनास्थल पर हत्या में प्रयोग किये गये हथियार नहीं मिल सका।पुलिस ने परिजनों पूछताछ करने के बाद प्रेम-प्रसंग, पुरानी दुश्मनी, लूटपाट समेत चार बिंदुओं पर जांच शुरू की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…