Categories: छपरा

छपरा: मढ़ौरा लूटकांड में एटीएम संचालक के बयान पर केस दर्ज

छपरा: मढ़ौरा के इसरौली में सोमवार को दिनदहाड़े हुई 40 लाख की लूट मामले में पुलिस ने एटीएम संचालक मुकुंद पाठक के बयान पर एक केस दर्ज कर लिया है। इस केस में बाइक सवार कुल पांच अज्ञात अपराधियों को अभियुक्त बनाया गया है। स्थानीय पटेढ़ी बैज निवासी मुकुंद पाठक ने कहा है कि वे हिटाची एटीएम के संचालन का कार्य करते हैं। सोमवार को दोपहर करीब दो बजकर पचास मिनट पर मढ़ौरा गढ़देवी चौक स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से दिन के करीब 2 बजकर 50 मिनट पर 40 लाख 2500 रुपये निकाले और बैग में रखकर अपने घर पटेढ़ी बैज लौट रहे थे। इस बीच करीब 3 बजकर 12 मिनट पर इसरौली पेट्रोल पंप से करीब सौ मीटर दक्षिण दो बाइक पर सवार पांच अपराधी ओवरटेक कर उन्हें घेर लिया।

इस बीच एक बाइक सवार उनके बाइक की चाबी निकाल की। यह देख जब उन्हें खतरा का अंदेशा हुआ तो वे पेट्रोल पंप की ओर भागने की कोशिश किये लेकिन इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियो ने उन्हें आगे से घेर लिया और एक अपराधी ने उनके कमर से पिस्टल सटाकर मारने की धमकी देने लगा जिसके बाद वे डर के कारण रुपयों से भरा बैग अपराधियों को आसानी से दे दिए। इसके बाद सभी पांचों बाइक सवार अपराधी रुपया का बैग लेकर मढ़ौरा की ओर फरार हो गये।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026