Categories: छपरा

छपरा: अनियंत्रित ट्रक ने कई महिलाओं को कुचला, छात्रा की मौत

छपरा: शीतलपुर-परसा पथ पर केवटिया गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने महिलाओं को कुचल दिया जिसमें आठवीं क्लास की एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य महिलाएं घायल हो गईं। मृतका 18 वर्षीया सोनम कुमारी ग्रामीण पलटन राय की पुत्री थी। वहीं अवध राय की 19 वर्षीया पुत्री रेखा कुमारी, सुभाष राय की पत्नी चंदा देवी, अवधेश राय की पत्नी सविता देवी व मुकेश राय की पत्नी रीता देवी घायल हो गई हैं। उनमें रेखा कुमारी व चंदा देवी को गम्भीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है।

मृतका व सभी घायल एक ही पट्टीदारी के हैं। घटना अल सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शीतलपुर-परसा पथ को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और लोगों को समझा बुझा कर जाम हटाने की कोशिश में जुटी लेकिन लोग जाम हटाने को तैयार नहीं थे। फिर स्थानीय मुखिया मोतीलाल साह वहां पहुंचे व मुखिया संघ के अध्यक्ष महेश राय ने मोबाइल पर बात कर लोगों को समझाया। इसके बाद लोग जाम हटाए। सुबह का समय होने के कारण चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024