छपरा: जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के बंगरा पंचायत के चैनपुर गांव में बीते दो वर्ष पहले सर्प दंश से मृत 8 वर्षीय खुशी के आश्रित पिता को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से सीओ ललित कुमार सिंह ने चार लाख का चेक सौंपा। मौके पर बंगरा मुखिया प्रत्याशी व आर्मी कैंटिन संचालक रंजन कुमार सिंह और बहरौली मुखिया अजीत सिंह मौजूद रहे। सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि लगभग दो वर्ष पहले खुशी कुमारी की मौत सांप के डंसने से हो गयी थी जिसमें पीड़ित परिवार के आश्रित को मुवाअजा के रूप में चार लाख का चेक दिया गया।
वही बंगरा मुखिया प्रत्याशी और आर्मी कैंटीन संचालक रंजन कुमार सिंह ने बताया कि चैनपुर गांव निवासी ऑटो चालक अजय प्रसाद की 8 वर्षीय पुत्री खुशी को सांप ने डंस लिया था जिसकी इलाज के दौरान मशरक सीएचसी में मौत हो गई थी जिसमें बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से मुवाअजा मिलना था पर परिवार बेहद गरीब था पिता को परिवार के भरण-पोषण से ही फुर्सत नहीं मिलती थी कि वह मुवाअजा के लिए कागजी कार्यवाही कर सके। वही उनसे दर्जनों बार कोशिश की पर कोई स्थानीय जनप्रतिनिधि मददगार साबित नही हो पा रहा था। जैसे ही मुझे पता चला कागजी कार्यवाही करवाते हुए पीड़ित परिवार के आश्रित खुशी के पिता अजय प्रसाद को सीओ ललित कुमार सिंह के द्वारा चार लाख का चेक सौंपा गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…