नौतन: नीलगाय के टकराने से दिल्ली का कपड़ा व्यवसायी घायल

नीलगायों की टोली फसल को पहुंचा रही है नुकसान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रही नीलगायों की संख्या किसानों के फसल के नुकसान के साथ-साथ अब लोगों के जान पर भी भारी पड़ रही है। नीलगायों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि किसानों के सब्जी की फसल, मक्का सहित अन्य फसल को भारी नुकसान पहुंचा रही है। पहले संख्या कम होने से खेतों व जंगलों की ओर ही कभी-कभी नजर आती थी। लेकिन, अब ये गांव के समीप तक आकर रह रही है। पहले नीलगाय लोगों को देखकर डरकर भाग जाती थीं। लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ने के साथ-साथ ये इतनी निडर भी हो गयी है कि लोगों से डरना तो दूर रास्ता पार करने के दौरान बाइक सवारों से लेकर चारपहिया वाहनों से भी टकरा जा रही है। जिसका नतीजा यह होता है कि लोग घायल हो जा रहे है। कई बार तो ऐसी दुर्घटनाओं में लोगों को जान तक गंवानी पड़ गयी है। कुछ वर्ष पूर्व कीलपुर गांव का एक परिवार भी इनकी चपेट में आ गया।

जिसमें महिला व एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसी क्रम में शनिवार को नौतन-तितरा मुख्य मार्ग पर तिवारी के डेरा गांव के पास नौतन से सीवान जा रहे दिल्ली के रेडिमेड कपड़ा व्यवसायी की बाइक से नीलगाय आकर टकरा गई। जिससे व्यवसायी कृष्णा कुमार गुप्ता बुरी तरह घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों द्वारा व्यवसायी को उठाकर स्थानीय पीएचसी पर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायल व्यवसायी ने बताया कि दिल्ली में रेडीमेड कपड़ों का व्यवसाय है। उसके द्वारा बिहार के दुकानदारों के यहां कपड़ों की सप्लाई की जाती है। दुकानदारों से पैसे वसूलने के क्रम में ही नौतन आया था। बाइक से सीवान जाने के क्रम में नीलगाय ने टक्कर मार दी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024