छपरा: स्थानीय थाना क्षेत्र के बलवन टोला गाँव के समीप कदमतर के पास एक अज्ञात वाहन की ठोकर से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी । घटना दोपहर की है जब बलवन टोला गाँव निवासी अशोक राय का 18 वर्षीय पुत्र गोलु कुमार अपने गाँव के सामने संगम तट से पैदल ही वापस अपने घर आ रहा था तभी गाँव के समीप कदम तर के पास एक अज्ञात वाहन की ठोकर से वह बुरी तरह जख्मी हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी ।
घटना के बाद वाहन वहाँ से फरार हो गया । राहगीरों ने देखा तो इसकी सुचना ग्रामीणों को दी जिसके बाद परिजन एवं ग्रामीण वहाँ पहुँच इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दी । सुचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…